भूख ना लगने के कारण (Loss of Appetite Cause)
 भूख ना लगने के कारण                                                                                            
 मित्रो भूख ना लगना एक बहुत ही गंभीर समस्या है। जिसके कई घातक परिणाम हो सकते है। भूख ना लगने पर हम सब काम भोजन करते है। जिसकी वजह से हमारे शरीर को संतुलित पोषण नहीं मिल पाता है। और हमारा शरीर दुर्बल हो जाता है। कामकाजी महिलाओं और पुरुषों ये समस्या अधिकतर  देखने को मिलती है। भूख ना लगने के शारीरिक और मानसिक दोनों कारण हो सकते है। जिसकी वजह से हमारा शरीर कई भयंकर बीमारियो का शिकार होने लगता है। इस लिए इस तरह की समस्याओं को हल्के में ना ले।इस लेख के माध्यम से हम आप सभी को भूख ना लगने के कारणों के साथ भूख बढ़ाने के  घरेलू नुस्खों को बताएंगे जिसका प्रयोग कर आप भूख ना लगने की समस्या से आसानी से निजात पा सकते है। 


भूख ना लगने के कारण- (Loss of Appetite Causes in Hindi)

भूख ना लगने की समस्या कुछ दिन या लंबे समय तक हो सकती है। जिसके कई कारण हो सकते है। जैसे-


1-डिप्रेशन।

2-हार्मोन का असंतुलित होना।

3-कोई गंभीर बीमारी।

4- भोजन विकार।


भूख बढ़ाने के घरेलू नुस्खे  (home remedies to increase appetite in hindi)

ऐसा नहीं है कि हम भूख लगने की समस्या से निजात नहीं पा सकते है। नीचे हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे है। जिसका प्रयोग कर आप भूख को बेहतर कर स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकते है।


1- अजवाइन

समिग्री:

एक चम्मच अजवाइन।

एक गिलास गुनगुना पानी।

प्रयोग - 

एक चम्मच अजवाइन को फाक ले फिर गुनगुना पानी पी ले।

यह प्रक्रिया दिन में एक बार करे।

लाभ - अजवाइन गुनगुने पानी के साथ लेने से यह हमारे पाचन पर प्रभावी रूप से काम करता है। यह पाचन एंजाइमों के स्राव में मदद करता है। जो भूख को उत्तेजित करता है। यह बहुत की बेहतर उपाय है।

2-आंवला

सामिग्री:

20-30ml आंवले का रस

प्रयोग -

.आंवला का जूस बाजार में आसानी से मिल जाता है।

.आंवला का रस निकालने के लिए ताजे आवलो का चयन करना है। और बीज निकालकर छोटे छोटे टुकड़े कर ले।

.ग्राइंडर में आंवला के टुकड़े और थोड़ा पानी डाल कर ग्राइंड करे।

.साफ सूती कपड़ा ले उसमे ग्राइंड आंवला पलट ले और निचोड़कर उसका रस निकाल ले।

.आधा कप पानी में 20-30ml आंवला का रस पीये।

समस्या के दिनों में रोज सुबह खाली पेट आंवला रस का सेवन करे। भूख बढ़ाने का यह उत्तम उपाय है।

3- नीबू

आधा नीबू

एक गिलास गुनगुना पानी

प्रयोग -

एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नीबू निचोड़ ले।

रोजाना खाली पेट इसका सेवन करे।

लाभ -नीबू विटामिन सी का स्रोत है जो पेट को साफ़ कर पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। नीबू फाइबर भी पाया जाता है। जो आंतो को स्वस्थ रखता है।

भूख बढ़ाने का यह एक उत्तम उपाय है।

4- सौफ की चाय

सामग्री:                            

एक चम्मच सौफ के बीज।

आधा चम्मच मेथी दाना।

आधा चम्मच शहद।

दो से तीन कप पानी।

प्रयोग -

सौफ और मेथी दोनों की कुछ मिनट तक उबालें।

स्वाद के लिए आधा चम्मच शहद मिलाएं।

अब इसे छने और चाय की तरह धीरे धीरे पिए।

इस चाय को दिन में एक या दो बार पिए।

लाभ -सौफ़ भूख को बढ़ाने में मदद करती है। 

5- अदरक 

सामग्री:

. चौथाई चम्मच धनिया पाउडर

.आधा चम्मच अदरक पाउडर 

.100ml पानी

प्रयोग:- धनिया और अदरक पाउडर को मिला ले।

इस मिश्रण को तब तक गर्म करे जब तक पानी आधा न हो जाए।

अब इसे थोड़ा ठंडा कर चाय की तरह प्रयोग करे।

प्रतिदिन एक बार इस काढ़े का प्रयोग करे।

लाभ - अदरक जठराग्नि पर प्रभावी रूप से कम करता है।

6- इमली

सामग्री:

.10 ग्राम इमली 

.एक कप पानी

. नमक स्वादानुसार

. काली मिर्च आवश्यकतानुसार

प्रयोग -

इमली को कुछ घंटो के लिए पानी में भिगोएं।

स्वाद के लिए पानी में नमक और काली मिर्च मिलाए।

पानी को छान कर पिए।

लाभ - इमली एक लोकप्रिय लैक्सेटिव है। भारतीय व्यंजनों में इसका प्रयोग होता है। यह पाचन तंत्र में सुधार लाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।


मित्रो आपको गर भूख नहीं लगती तो आप हमारे द्वारा बताए गए नुस्खों का प्रयोग कर इस समस्या से निजात पा कर  सुंदर और सुखमय जीवन आनंद ले।

धन्यवाद्